देव स्वामी महिला केंद्र
Dev Swami Mahila Kendra
देव स्वामी महिला केंद्र
देव स्वामी महिला केंद्र भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं के विकास के लिए सेवा प्रदान करती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की विधियां प्रयोग में लाई जाती हैं। महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाता है साथ ही साथ कई तरह की स्किल शिक्षा दी जाती है। इसके साथ साथ कई तरह के काम जिसके बदले उन्हें सेवा भत्ता दिया जाता है मुहैया कराई जाती है। महिलाएं परिवार की आधार हैं समाज के आधार हैं जैसे रीढ़ की हड्डी शरीर का आधार होती है। महिलाएं खुश रहेंगी तो परिवार खुश रहेगा और जब परिवार खुश रहेगा तो समाज खुश रहेगा, इस तरह से हम आधारभूत संरचना प्रदान करके महिलाओं को खुशी प्रदान करते हैं।
देव स्वामी केंद्र के कई विभाग से जुड़कर महिलाएं अपने आप को शिक्षित करती हैं रोजगार प्राप्त करती हैं और बड़े-बड़े शहरों में बाहरी दुनिया में अपने आप को खड़ा करती हैं। इस तरह हम महिलाओं की सेवा करके उन्हें खुशी देते हैं और समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं।
देव स्वामी महिला केंद्र अपने सदस्यों के बच्चों की शिक्षा के लिए अलग तरह से व्यवस्था करती है। देव स्वामी केंद्र की इकाई जिसे गुरुकुल कहते हैं के द्वारा बच्चों को हर तरह की शिक्षा प्रदान की जाती है। अर्थात " देव स्वामी गुरुकुल केंद्र " शिक्षा प्रदान करने की संस्था है जो देव स्वामी केंद्र के ग्रुप की एक इकाई है।
देव स्वामी महिला केंद्र के सदस्य जो महिलाएं हैं किसी भी उम्र की, के बच्चों को विज्ञान की शिक्षा देने के लिए अलग से इकाई है जिसे कहते हैं "देव स्वामी विज्ञान केंद्र" अर्थात साइंस केंद्र। जो बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में दिलचस्पी रखते हैं और आगे की पढ़ाई विज्ञान विषय के साथ करना चाहते हैं उन्हें इसके लिए शिक्षा प्रदान की जाती है। इन बच्चों के विज्ञान, गणित का आधार बहुत ही ज्यादा मजबूत किया जाता है ताकि यह आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में अपनी पहुंच बना सकें।
देव स्वामी कृषि केंद्र के द्वारा महिलाओं को जोड़कर उन्हें कृषि विकास एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। नई तकनीक का प्रयोग कर खेती के क्षेत्र में इन्हें रोजगार प्रदान किया जाता है।
Comments
Post a Comment