देव स्वामी एलियन केंद्र
देव स्वामी एलियन केंद्र Dev Swami alien Kendra देव स्वामी एलियन केंद्र भारत की एक अध्यात्मिक संस्था है जो परग्रही अर्थात दूसरे ग्रहों पर रहने वाले लोगों से बातें करती है मिलती है । आज वैज्ञानिक केवल विज्ञान के द्वारा ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं जो अगले 100000 वर्ष तक भी संभव नहीं है। अध्यात्मिक शक्ति जिसे हमारे भारतीय धर्म ग्रंथों में बताया गया है उस शक्ति के द्वारा दूसरे ग्रह के लोग अर्थात एलियन से संपर्क किया जाता है। जिस ध्वनि के द्वारा एलियन से संपर्क किया जाता है वह ध्वनि इस ब्रह्मांड में दूसरे छोर पर स्थित लोगों के द्वारा प्राप्त किया जाता है और वहां इस ध्वनि को समझने का विज्ञान विकसित है जिसके द्वारा उनसे संपर्क आसानी से हो जाता है। परग्रही अर्थात एलियन केवल उन्हीं लोगों से संपर्क करते हैं जिसकी आध्यात्मिक शक्ति उच्च स्तर की होती है। इसका मतलब इस आध्यात्मिक शक्ति में वह विज्ञान छुपा है जो उस ग्रह के लोगों द्वारा आसानी से समझा जाता है। अब हर किसी के मन में यह जिज्ञासा होगी कि यह आध्यात्मिक शक्ति कैसी है कैसे प्राप्त होती है किस...